प्रकृति रचित इस दुनिया में कई ऐसी बातें और चीजें हैं, जिनके बारे में जानकर पहली बार तो यकीन ही नहीं होता है। प्रकृति ने पृथ्वी को सुचारू रूप से चलाने के लिए यहाँ पर कई चीजें बनायी है। प्रकृति ने पृथ्वी का संतुलन बनाये रखने के लिए जहाँ एक तरफ जीव-जंतु और पेड़-पौधे बनाए हैं तो वहीँ नदियाँ और पहाड़ भी प्रकृति की ही देन है। बिना इन सभी के पृथ्वी पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। बिना जल के जीवित नहीं रहा जा सकता है। ठीक वैसे ही जंगल और जीव भी जीवन के लिए जरुरी हैं।
शेर को माना जाता है जंगल का सबसे खूंखार जानवर:
प्रकृति ने जीवो में कई तरह के जीव बनाये हैं। इनमे से कुछ बहुत ज्यादा प्यारे हैं तो वहीँ कुछ बहुत ही ज्यादा खतरनाक भी हैं। कुछ जिव तो ऐसे भी हैं, जिन्हें देखने के बाद अपनी आँखों पर यकीन ही नहीं होता है कि इस दुनिया में ऐसी भी कोई चीज मौजूद है। हालाँकि आज हम आपको ऐसे किसी जीव के बारे में नहीं बताने जा रहे हैं। जंगल में कई तरह के जीव रहते हैं। लेकिन जंगल का सबसे खतरनाक और ताकतवर जानवर शेर को माना जाता है।
शेर की ताकत और खूंखार होने की वजह से ही इसे जंगल का राजा कहा जाता है। शेर की ताकत के आगे जंगल का हर जीव इससे डरता है। यही वजह है कि अपने रास्ते में शेर को आते देख या उसकी भनक लगते ही दूसरे जंगली जिव अपना रास्ता बदल देते हैं। लेकिन प्रकृति भी न्याय करने में माहिर है। जिस शेर को सबसे खूंखार कहा जाता है और उसे जंगल का राजा माना जाता है, उसी शेर के साथ एक महिला कुछ ऐसा करती है, जिसके बारे में आपने सपने में भी नहीं सोचा होगा।
खूंखार शेर के साथ खेलती हैं मेलनी ग्रिफिथ:
जी हाँ आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शेर के साथ कुछ ऐसा करती है, जिसके बारे में जानकर आप आसानी से यकीन नहीं कर पाएंगे। हम आपको जिस महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि अभिनेत्री मेलनी ग्रिफिथ हैं। आपको बता दें जिस शेर के पास जाने से भी लोग डरते हैं उस शेर के साथ मेलनी शेर खेलती हैं। जानकारी के अनुसार मेलनी बचपन से ही फिल्मों में काम कर रही हैं। ये अमेरिका की मशहूर अभिनेत्री टिप्पी हेडरेन की बेटी हैं।
एक ही बिस्तर पर सोती हैं मेलनी और नील:
जब मेलनी 14 साल की थीं तभी इन्होने हॉलीवुड के 22 साल के मशहूर अभिनेता डॉन जॉनसन के साथ डेटिंग शुरू कर दी थी। जानकारी के अनुसार मेलनी को अफ़्रीकी बब्बर शेर से काफी लगाव है। तभी तो उन्होंने एक अफ़्रीकी बब्बर शेर को अपने घर में पालतू की तरह पाल रखा है। मेलनी ने इस शेर का नाम नील रखा हुआ है। आपको यह जानकर और भी हैरानी होगी कि मेलनी और बब्बर शेर नील दोनों एक ही साथ एक बिस्तर पर सोते हैं। कभी-कभी मेलनी शेर नील के मुंह में अपना सर रखकर आराम से सो भी जाती हैं और नील उन्हें कुछ करता भी नहीं है। अक्सर दोनों स्विमिंग पूल में मजे लेते हुए देखे जाते हैं।